खेतासराय सैलून संचालक मृतक विनोद गौतम की फाइल फोटो
खेतासराय। कलापुर बाजार के पास रविवार की सुबह धान के खेत में सैलून संचालक कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी विनोद गौतम (43) का शव मिला। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आंधी-बारिश के दौरान साइकिल अनियंत्रित होकर पानी भरे धान के खेत में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक आदमपुर में सैलून चलाता था। वह शराब पीने का आदी था।