फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में बनेगा 660 मीटर का सिंथेटिक वाॅकिंग ट्रैक, 15 दिसंबर तक काम होगा पूरा

Sat, 25 Oct 2025 01:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मॉर्निंग वॉकर्स के लिए सिगरा स्टेडियम में सहूलियत मिलने वाली है। इस पर टहलने से घुटने में दर्द या अन्य समस्या नहीं होगी। वाॅकिंग ट्रैक की लंबाई लगभग 660 और चौड़ाई लगभग 3 मीटर और मोटाई 15 एमएम रहेगी।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम। - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर 660 मीटर का सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन के मानक के अनुसार हो इसका निर्माण कार्य 15 दिसंबर तक पूरा होगा। 

विज्ञापन


मॉर्निंग वॉकर्स के लिए वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय लेवल का यह पहला वाकिंग ट्रैक होगा। इसपर टहलने से घुटने की समस्या नहीं होगी। सिंथेटिक वाकिंग ट्रैक का निर्माण आईएएएफ (इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन) के मानक के अनुसार हो रहा है। 

इसकी फ्लोरिंग एथिलीन प्रोपिलीन डायन मोनोमर और स्टाइरीन ब्यूटाडाइन रबर क्रम्ब रबर से होगी। ट्रैक के किनारे दर्शक दीर्घा के बैठने और आराम करने के लिए सीढ़ीनुमा स्थान का निर्माण कराया जाएगा। इसपर करीब 1.05 करोड़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि सिंथेटिक वाॅकिंग ट्रैक की लंबाई लगभग 660 और चौड़ाई लगभग 3 मीटर और मोटाई 15 एमएम होगी। इसमें 9 एमएम एसबीआर (स्टाइरीन ब्यूटाडाइन रबर क्रम्ब रबर) और टॉप लेयर 6 एमएम का कलर ईपीडीएम ग्रैनुलर का होगा। ट्रैक निर्माण के बाद इसकी देखरेख का जिम्मा अनुबंधित संस्था के पास रहेगा, जो आगामी तीन वर्षों तक इसका नियमित रख रखाव करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें