फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तमिल वाद्यों पर 30 मिनट चला शिव और पार्वती का म्यूजिकल संवाद

विज्ञापन
तमिल छात्रों ने हनुमान घाट पर किया गंगा स्नान, महाकवि सुब्रमण्यम भारती के आवास पहुंचे। स्रोत बी
विज्ञापन
वाराणसी। काशी तमिल संगमम 5.0 की सांस्कृतिक संध्या तमिलनाडु की शास्त्रीय और लोक नृत्य कला से सज गई। गंगा किनारे मुक्ताकाश प्रांगण में तमिल वाद्यों और सुरों पर 30 मिनट तक शिव और पार्वती का म्यूजिकल संवाद हुआ।
विज्ञापन

तिरुचिरापल्ली (त्रिची) से 13 कलाकारों के शणमुखम ग्रुप ने प्रेम से लेकर तांडव और क्रोध के भाव भी दिखाते हुए नृत्य किया। इन्होंने डेवोशनल-क्लासिकल डांस फॉर्म के जरिए शिव और पार्वती का संवाद लोक नृत्य शैली में प्रस्तुत किया। इन कलाकारों की प्रस्तुति में बीच-बीच में तमिल वाद्य यंत्रों ने चार-चांद लगा दिए। चेन्नई की सुप्रसिद्ध हरिकथा गायिका और कर्नाटक संगीत गायिका यूई सिंधुजा ने पता नहीं किस मोड़ पर नारायण मिल जाएगा गाकर लोगों को राम भक्ति में बांध दिया। उन्होंने तमिल साहित्य तिरुक्कुरल के पदों को भी गाकर काव्य परंपरा को जीवंत कर दिया।
चेन्नई के नृत्यांजलि स्कूल ऑफ आर्ट्स के कलाकारों ने पंचाक्षरम, गंगास्तोत्रम्, भू-शंभू और भगवान श्रीराम की स्तुति की। श्री रामचंद्र कृपालु भज मन की मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियां देकर तमिल लोगों को भक्ति भाव से भर दिया। शिव आराधना से लेकर मां गंगा की महिमा और भगवान श्रीराम की भक्ति भी मंच पर दिखी। काशी की सांगीतिक परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. पूनम शर्मा ने जादूगरी तेरी आंखें कर गई और बम बम बोल रहा है काशी सुनाकर दर्शकों को झूमाया। ढोलक पर राहुल पांडेय, कीबोर्ड पर विशाल विश्वकर्मा, ऑक्टोपैड पर सूरज, हारमोनियम पर श्रीकांत शर्मा और तबले पर राकेश ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें