फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दालमंडी में 650 मीटर सड़क के लिए बिछेगी 1,950 मीटर पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत 650 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य इसी महीने शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले मलबा हटाने के साथ सीवर, पेयजल और स्टॉर्म वाटर की कुल 1,950 मीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद भवन स्वामियों के घरों को नई पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में मलबा हटाने के साथ नई सड़क की ओर लंगड़ा हाफिज मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाने का कार्य जारी है। योजना के तहत वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराया है। वहीं, नगर निगम ने जर्जर घोषित भवनों को नोटिस देने के बाद ध्वस्त कराया। मस्जिद कमेटी से सहमति के बाद छह मस्जिदों के प्रभावित हिस्सों को भी हटाया गया। फिलहाल पहले से ध्वस्त भवनों का मलबा हटाने का कार्य चल रहा है।
चौड़ीकरण योजना के तहत 29 अक्तूबर को चौक थाने के बगल स्थित राकेश स्टूडियो के भवन को सबसे पहले ध्वस्त किया गया था। इस कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और वीडीए की संयुक्त टीम शामिल रही। चौड़ीकरण की जद में आने वाली छह मस्जिदों में लंगड़ा हाफिज, करीमुल्लाह बेग, निसारन, अली रजा, संगमरमर वाली और रंगीले शाह मस्जिद शामिल हैं। इनके प्रभावित हिस्सों का मलबा हटाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे पहले सीवर, पेयजल और स्टॉर्म वाटर की पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन

650 मीटर लंबी होगी सड़क
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत नई सड़क से चौक थाने तक लगभग 650 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत 17.4 मीटर चौड़ी मॉडल सड़क बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर 3.2 मीटर चौड़े फुटपाथ और हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) विकसित की जाएगी। परियोजना पर 215 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 187 संपत्तियों के अधिग्रहण पर लगभग 191 करोड़ रुपये मुआवजे का प्रावधान किया गया है, जिसका वितरण संपत्ति स्वामियों को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें