फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चोक हुआ चौक, हर गली जाम, 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे

विज्ञापन
गोदौलिया चौक मार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
वाराणसी। सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन को लेकर श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो चुका है। शनिवार देर शाम 80 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची, जिससे चौक क्षेत्र में जाम लग गया। चौक से जुड़े हर मार्ग और हर गली में लोग जाम में फंस गए। दशाश्वमेध सर्किल की पुलिस ने किसी तरह जाम को छुड़ाया। सड़क पर उतरे पुलिसकर्मियों ने वाहनों की आवाजाही बंद कराई, जिससे कुछ देर बाद ही लोगों को राहत मिल गई। पुलिस के अनुसार गंगा आरती के समय और देर शाम बाबा के दर्शन के दौरान अचानक भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

गोदौलिया से बांसफाटक और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार की तरफ भीड़ अधिक रही। मैदागिन से भी दोपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ी तो चौक में जाम लग गया। मुख्य मार्ग जाम की चपेट में होने से लोगों ने गलियों का रुख किया तो गलियां भी धीरे-धीरे जाम से जकड़ गईं। हाल यह रहा कि 10 मिनट तक लोग एक ही जगह पर खड़े रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बाहर से आए बुजुर्ग पर्यटकों और श्रद्धालुओं को हुई। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि अचानक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से पुलिसकर्मियों ने जाम छुड़ाया। मैदागिन-गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन किया गया है। इसके साथ ही दशाश्वमेध-गोदौलिया मार्ग पर भी सिर्फ पैदल ही लोगों की आवाजाही होगी।

दो घंटे जाम में फंसी महिला को हुई प्रसव पीड़ा
राजातालाब। सावन में राष्ट्रीय राजमार्ग को एकतरफा किए जाने के कारण लगे भीषण जाम में शनिवार को एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो गई। रिंग रोड पर डेढ़ घंटे तक वाहन फंसे रहे। राजस्थान के सीकर से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आए यात्रियों से भरी एक बस भी जाम में घंटों फंसी रही। बस में सवार एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थानीय जितेंद्र दुबे ने तुरंत महिला को अपने वाहन से राजातालाब के निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक महिला का इलाज कर रहे हैं। एकतरफा मार्ग व्यवस्था के कारण दूसरे दिन भी सड़क पर जगह-जगह लंबा जाम लगा, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। नीरज पांडेय, सुरेश शर्मा ने बताया कि हर चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें