फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु वाण दोष से ग्रसित होगी अक्षय तृतीया

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। किसी भी शुभ कार्य के लिए सनातनी परंपरा में स्वयंसिद्ध मुहूर्त के नाम से विख्यात अक्षय तृतीया इस बार दोषपूर्ण रहेगी। सोमवार को पड़ने वाली इस लग्न में सबसे ज्यादा दिक्कत शादियों को लेकर होगी। वजह है इसका मृत्यु वाण दोष से ग्रसित होना। हालांकि, इस मुहूर्त में अन्य सभी तरह के कार्य सर्वाधिक फलीभूत होंगे। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग मिलने से दान के अक्षय फल प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

पुत्रियों की शादी के लिए वर्ष भर अक्षय तृतीया का इंतजार करने वाले इस बार निराश होंगे। अक्षय पुण्य देने वाला यह मुहूर्त सोमवार की सुबह से शुरू होगा। लेकिन, मृत्यु वाण दोष रविवार की रात 11.50 बजे से ही लग जाएगा। यह दोष सोमवार की रात 12.49 तक बना रहेगा। ऐसे में अक्षय तृतीया दोषपूर्ण ही मिलेगी। एक और खास बात यह है कि शादी के लिए इस लग्न में समय से उपयुक्त नक्षत्र भी नहीं मिल रहा है। रोहिणी रविवार की रात को शुरू हो जा रही है, जबकि मुहूर्त मृगशिरा अक्षय तृतीया को दिन में 2.38 पर ही समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषियों के मुताबिक मृत्यु वाण दोष से ग्रसित इस मुहूर्त में विवाह का नक्षत्र न मिलने से और भी दिक्कत होगी। हालांकि, दूसरे शुभ कार्यों के लिए अक्षय तृतीया के दिन मणिकांचन योग प्राप्त होगा। यानी जो करेंगे वह सिद्ध होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी इस मुहूर्त में खासतौर से विद्यमान रहेंगे। थोड़ा या ज्यादा दान, पुण्य, संचय जो भी करेंगे वह अक्षय फल देगा।

बचना चाहिए वाण पंचक से
महावीर पंचांग के संपादक पं. रामेश्वर नाथ ओझा के मुताबिक ज्योतिष में मुहूर्त को लेकर पांच तरह के वाण दोष आते हैं। इसे वाण पंचक भी कहा जाता है। उपनयन संस्कार में रोग वाण दोष, गृहकार्य में अग्नि वाण दोष, राजकीय सेवा में नृप वाण दोष, यात्रा में चौर वाण दोष और विवाह में मृत्यु वाण दोष से बचा जाना चाहिए।
विज्ञापन



कोट
अक्षय तृतीया सवार्थसिद्धि कारक मुहूर्त है। इसमें इस बार मृत्यु वाण दोष लग जाने से विवाह को लेकर सतर्कता बरती जानी चाहिए। खासतौर से सिंदूर दान ऐसे समय कराया जाना चाहिए, जब यह दोषमुक्त हो जाए।-ब्रह्मचारी गुरुशरण सानंद, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें