फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पेशी से क्यों बच रहा ब्रजेश

Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिल्ली में मकोका के तहत मुकदमा दर्ज होने की भनक मिलने पर सेंट्रल जेल में बंद ब्रजेश ने उसकी कानूनी तोड़ ढूंढना शुरू कर दिया था। इस मामले में उसके परिवार के तीन सदस्यों समेत दस करीबी दोस्त भी घिर गए हैं। वारंट का तामिला होने पर सभी का जेल जाना तय माना जा रहा है। ऐसा होने पर उसका करोड़ों का साम्राज्य सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाएगा। समझा जा रहा है कि इसी के चलते वह दिल्ली जाने से बच रहा था।
विज्ञापन

जेल सूत्रों के मुताबिक मकोका के संबंध में मशवरा के लिए ब्रजेश के बुलावे पर 12 अप्रैल को मुंबई से एक अधिवक्ता आए थे। जेल में उसने अधिवक्ता से गुफ्तगू की थी। आरोपी ने रणनीति अपनायी थी कि मकोका में वारंट नहीं बनने पर परिवार और मित्र बचते रहेंगे। कुछ दिन बाद इसका ठोस हल निकल आएगा। ब्रजेश मुंबई के जेजे अस्पताल कांड का अभियुक्त था लेकिन बरी हो गया। इसके अलावा वह वाराणसी के कई मामलों में संदेह का लाभ लेते हुए बरी हो गया। उसके खिलाफ गाजीपुर में उसरी चट्टी हत्याकांड के अलावा बिहार और झारखंड में मुकदमे दर्ज हैं। अहमदाबाद (गुजरात) के एक हत्याकांड में भी वह बरी हो चुका है। अपनी ठोस रणनीति के चलते ब्रजेश दो दशक तक पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार था लेकिन बुधवार को प्रशासनिक घेरेबंदी में घिरने के कारण उसे दिल्ली जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें