वाराणसी। सिगरा स्थित एक गोल्ड लोन कंपनी को नकली सोना देकर करीब तीन करोड़ 65 लाख रुपये लोन लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ पिंटू को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर कस्टडी रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 22 लाख रुपये और बोलेरो बरामद किया।
गोल्ड लोन कंपनी से सितंबर में कई लोगों ने नकली सोना देकर तीन करोड़ 65 लाख रुपये लोन लिए थे। कंपनी के प्रबंधक मनोज दूबे की शिकायत पर पुलिस ने दयानाथ जायसवाल, अंकुर सिंह, काजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सभी जेल में है। कंपनी की मिलीभगत से ऐसा हुआ था। जांच में जौनपुर निवासी अजय उर्फ पिंटू का नाम प्रकाश में आया था। इसी बीच अजय ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। पुलिस को अजय ने बताया था कि उसने नकली सोना देकर करीब 58 लाख रुपये लिए थे। इन रुपयों से भाई अनुपम के लिए बोलेरो खरीदी थी। कुछ रुपये बचे हैं। न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच के दारोगा रणजीत राय ने अजय को रिमांड पर लेकर जौनपुर स्थित उसके आवास से 22 लाख रुपये और बोलेरो बरामद किया।