वाराणसी। खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बता कर एक व्यक्ति उपभोक्ताओं से बिल जमा करने के नाम पर रुपये वसूलकर चंपत हो गया। समय से इसकी रसीद नहीं मिलने पर संबंधित उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बिजली विभाग में की।
अधीक्षण अभियंता एके पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं की ओर से ऐसी चार शिकायतें मिली हैं। उपभोक्ताओं से खुद को विभाग का कर्मचारी बताते हुए एक व्यक्ति ने हजारों रुपये वसूल लिए हैं। उपभोक्ताओं ने उसका नाम सुरेंद्र कुमार बताया है जबकि इस नाम का कोई कर्मचारी विभाग में नहीं है। अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं को आगाह किया है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को बिल जमा करने के लिए रुपये न दें। आशंका होने पर वह संबंधित क्षेत्र के उपकेंद्र पर इसकी सूचना तत्काल दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता स्वयं कैश काउंटर पर जाकर या फिर ऑनलाइन बिल जमा करें। कोई कर्मचारी घर पर पहुंचता है तो उसका आईडी प्रूफ अवश्य देखें। इसके बाद ही बिल जमा करने के लिए रुपये दें।
0
आज खुले रहेंगे कैश काउंटर
वाराणसी। चौकाघाट उपकेंद्र से जुड़े सभी उपकेंद्रों पर कैश काउंटर रविवार को भी खुले रहेंगे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि काशी विद्यापीठ, नगर निगम (सिगरा), बेनिया उपकेंद्र के कैश काउंटर रविवार को खुले रहेंगे। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक उपभोक्ता बिल जमा कर सकते हैं।