फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी और एजेंसी की मिली भगत से सब्सिडी के सिलेंडर लैप्स

Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के अधिकतर गैस एजेंसियों के शनिवार को बंद रहने की वजह से ग्राहकों के सब्सिडी वाले सिलेंडर लैप्स हो गए। संकटमोचन क्षेत्र की एक गैस एजेंसी पर तो ग्राहकों ने हंगामा किया। अमर उजाला की पहल पर प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने हस्तक्षेप किया तब जाकर एजेंसी खुली। इसके बाद लोगों ने सिलेंडर बुक कराए।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियां शनिवार को बंद रहीं।
संकट मोचन क्षेत्र में स्थित बालमुकुंद एजेंसी पिछले पांच दिनों बंद चल रही थी। शनिवार के सुबह जब ग्राहक पहुंचे तो एजेंसी बंद देखा। ग्राहक आक्रोशित हो गए। इसकी सूचना ग्राहकों ने अमर उजाला के फोटोग्राफर को दी। अमर उजाला की पहल पर एडीएम आपूर्ति से बात की गई। उन्होंने पल्ला झाड़ लिए। पास में लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल आए हुए थे। इसकी सूचना मिलने पर ग्राहक वहां पहुंच गए। ग्राहकों ने सारी बातें राज्य मंत्री से बतायी। कहा कि आज यदि बुकिंग नहीं हुई तो सब्सिडी वाले सिलेंडर लैप्स हो जाएंगे। श्री पटेल ने अधिकारियों से बात की। इसके बाद एजेंसी 12.30 बजे खुली और लोगों ने सब्सिडी वाले सिलेंडर को बुक कराया। वहीं शहर के अधिकतर एजेंसियां होने की वजह से ग्राहकों सब्सिडी वाले सिलेंडर लैप्स हो गए हैं। इसमें इंडियन आयल के विपणन अधिकारी और एलपीजी वितरक संघ की मिलीभगत से दोपहर बाद बंद हो गई। जिला प्रशासन को इसकी सूचना देने के बाद उसने केवल इंडियन आयल के अधिकारी नंबर देकर पल्ला झाड़ लिया। इंडियन आयल के अधिकारी राजीव रंजन और एलपीजी वितरक संघ के पदाधिकारी किसी भी ग्राहक को फोन नहीं उठाया। संकटमोचन स्थित गैस एजेंसी में विरोध करने वाले ग्राहकों में पवन, पप्पू, प्रभात, श्रीधर राय, उपेंद्र, नागेंद्र समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें