फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग शो में शीर्ष दो स्थान पर बनारस का कब्जा

Mon, 21 Jan 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शीर्ष दो स्थान पर काबिज होकर इस बार भी डाग शो में बनारस ने अपना दबदबा बरकरार रखा। पहला स्थान बनारस के सुल्तान और दूसरा माइकल ने हासिल किया। तीसरा स्थान इलाहाबाद के मैक्सको ने प्राप्त किया। वहीं, बेस्ट पप्पी इन शो का खिताब भी बनारस के डा. अशोक राय के जेम्स (जर्मन शेफर्ड) को मिला।
विज्ञापन

काशी कैनल क्लब की ओर से रविवार को छावनी के मल्टी परपज ग्राउंड में आयोजित डाग शो में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी बीडी पाल्सन ने किया। विभिन्न प्रजाति के कुत्तों को देख लोग कौतूहल से भर उठे। अनोखी जीभ के लिए चाऊ-चाऊ ब्रीड के कुत्ते ने सब का ध्यान अपनी ओर खींचा। दो चक्रों में चली प्रतियोगिता में पहड़िया निवासी राकेश चौरसिया के सुल्तान (जर्मन शेफर्ड) ने बाजी मारते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। दूसरा बनारस के माइकल (राडविलर) और इलाहाबाद के मैक्सको (डाबर मैन) को तीसरा पुरस्कार मिला। विजेताओं को नगर आयुक्त आरपी सिंह ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में कई जिलों से कुत्ते आए थे। सहारनपुर के सुमित मलिक और कानपुर के मनीष चौहान ने जज की भूमिका निभाई। संचालन मंगल सिंह और धन्यवाद ज्ञापन आयोजक जैकी राइस ने किया। इस दौरान मनजीत सिंह, अनुपम मिश्रा, सुरेश यादव, अमित चटर्जी, प्रदीप सिंह एवं दीपक वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें