फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउनहाल के किराए में पांच गुना वृद्धि का प्रस्ताव

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। टाउनहाल के किराए में पांच गुना की वृद्धि का प्रस्ताव है। नगर निगम की ओर से लाए गए इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद शहर में धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए इस परिसर को लेना महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

निगम को आर्थिक क्षति से बचाने के लिए मैदागिन स्थित गांधी भवन और गांधी मैदान (टाउनहाल) के किराए की मौजूदा दरों में संशोधन का प्रस्ताव लाया गया है। सार्वजनिक रूप से धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निमित्त जहां दैनिक किराया 5 हजार रुपये एक दिन का था, वहीं अब प्रस्तावित दर में पांच गुना की वृद्धि की गई है। प्रेक्षागृह के पश्चिमी तरफ के मैदान का मौजूदा समय में साढ़े सात हजार रुपये प्रतिदिन किराया है लेकिन वृद्धि के बाद 30 हजार रुपये देने होंगे। इसी तरह वैवाहिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए भी टाउनहाल के भवन और मैदान के किराए में वृद्धि का प्रस्ताव है। नगर निगम परिवार में महापौर, पार्षद, अधिकारी या कर्मचारी को किसी मांगलिक आयोजन के निमित्त इस मैदान या भवन की जरूरत पड़ी तो किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। व्यवसायिक उद्देश्य से प्रेक्षागृह में बैनर, पोस्टर, झंडी लगाने का किराया एक हजार से बढ़ा कर चार हजार करने का प्रस्ताव रखा गया है।

किराए में वृद्धि बर्दास्त नहीं
किराए में वृद्धि के प्रस्ताव के बाद साहित्यिक-सांस्कृतिक मूल्यों की पक्षधर संस्था शनिवार गोष्ठी ने कड़ा एतराज जताया है। शनिवार की दोपहर चेताया गया कि प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो काशीवासी सड़क पर उतरने को विवश होंगे। रविवार को गोष्ठी के अध्यक्ष पं. धर्मशील चतुर्वेदी ने कहा कि पांच गुना तो दूर एक रुपये भी किराये में वृद्धि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मसले पर दुर्गापूजा समितियों, राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों, व्यापारियों से एकजुट विरोध के लिए आगे आने की उन्होंने अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व महाराजा विजयानगर ने 1973 में गांधी भवन, टाउन हाल मैदान को काशीवासियों के खेलकूद, सांस्कृतिक, धार्मिक गतिविधियों के लिए दान किया था। इस पर मनमाना किराया थोपने की यह कोशिश अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार्ट
दैनिक किराया प्रस्तावित वृद्धि
सांस्कृतिक/धार्मिक/राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निमित्त 5000 रुपये 25000 रुपये
वाणिज्य/व्यवसायिक संस्थाओं-व्यक्तियों के आयोजन पर 10,000 रुपये 50,000 रुपये
प्रेक्षागृह के पश्चिमी मैदान का आवंटन 7,500 रुपये 30,000 रुपये
वैवाहिक/मांगलिक कार्यक्रम के लिए प्रेक्षागृह भवन/मैदान 10,000 रुपये 40,000 रुपये
व्यवसायिक उद्देश्य से प्रेक्षागृह में बैनर-पोस्टर, झंडी लगाने का किराया 1000 रुपये 4000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें