फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग रेप के आरोपियों के खिलाफ फूटा छात्र-छात्राओं का गुस्सा

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिल्ली में पैरामेडिकल छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना के विरोध में शुक्रवार को शहर के छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने विरोध मार्च निकाल आरोपियों को फांसी देने की मांग की। बीएचयू के मेडिकल छात्र-छात्राओं ने कैंडिल मार्च निकाला तो यहीं के विभिन्न छात्रावासाें से सड़क पर निकल छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्राआें के साथ हिंदी विभाग के कुछ शिक्षक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं हरिश्चंद्र पीजी कालेज और वीकेएम की छात्राआें ने भी प्रदर्शन किया तो डीएवी में शिक्षकों ने सभा कर घटना की भर्त्सना की।
विज्ञापन

सायं पांच बजे बीएचयू, आईएमएस के छात्र-छात्राओं ने एप्रन पहनकर छात्र परिषद के पूर्व खेल सचिव डा. जगन्नाथ मिश्र के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। छात्र-छात्राआें ने पीड़िता की प्राण रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। मार्च में डा. शिवेन्द्र, डा. नरेन्द्र, डा. आशुतोष, डा. सत्य प्रकाश, डा. अनिवेश, डा. शिवम, डा. सुशील, डा. रिया, डा. प्रतिभा, डा. रितिका, डा. वैष्णवी तथा नर्सिग के छात्राें में अमित, अंकित, नीरज, प्रमोद, शशिकांत, अर्जुन, विजय आदि शामिल थे। वहीं, बीएचयू के विभिन्न छात्रावासाें की सैकड़ों छात्राआें ने सिंह द्वार से महालक्ष्मी बाई के जन्म स्थली, अस्सी तक मार्च निकाला। बाद में छात्राआें में महिला कालेज के गेट पर माइक लगाकर सभा शुरू की, जिस पर सुरक्षाकर्मियाें ने आपत्ति जताई। छात्राआें की संख्या देखकर सुरक्षाकर्मी पीछे हट गए। इसमें हिंदी विभाग के प्रो. बलराज पांडेय, डा. श्रद्धा, रविशंकर, साधना, प्रियंबदा, स्वीकृति, आशा, संध्या, सलोनी आदि शामिल थीं।
आईसा की ओर से वसंत कन्या महाविद्यालय, रथयात्रा में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई। छात्राओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपियाें को फांसी देने की मांग की। इसमें सरिता पटेल, शिक्षा सिंह, नेहा, रत्नेश, प्रीति, गरिमा, कमलेश, नागेंद्र एवं श्रद्धा आदि शामिल थीं। हरिश्चंद्र पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी विरोध मार्च निकाला। डीएवी पीजी कालेज में शिक्षकों ने सभा आयोजित की, जिसमें आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की गई। इसमें डा. स्वाती, डा. मिश्री लाल, डा. हबीबुल्लाह, डा. हरिश्चंद्र, डा. विमल शंकर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें