फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक संकुल में सजा गांधी शिल्प का बाजार

Mon, 26 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को सांस्कृतिक संकुल में गांधी शिल्प मेले का आयोजन हुआ। देश के कोने-कोने से आए शिल्पियों द्वारा मेले में 260 स्टाल लगाए गए हैं। कश्मीर से कन्या कुमारी तक के 20 राज्यों से हस्त शिल्पी इसमें भागीदारी कर रहे हैं। दस दिवसीय शिल्प मेले का शुभारंभ लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन

मेले में केन एवं बंबू, चर्म शिल्प, पटचित्र, मिथिला की पेंटिंग, बीड वर्क, धातु शिल्प, पैचवर्क, इंब्राइडरी, जरी क्राफ्ट, ज्वेलरी, वुड कार्विग, ब्लू आर्ट पाटरी, जूट क्राफ्ट एवं हैंड प्रिंटेड टेक्सटाइल्स आदि के सामान उपलब्ध हैं। शिल्प मेला में प्रवेश शुल्क पांच रुपये रखा गया है। मेले में अब तक 185 शिल्पी आ चुके हैं। चार दिसंबर तक मेला प्रतिदिन अपराह्न एक से रात्रि नौ बजे तक चलेगा। राज्य मंत्री ने कहा कि पिछले साल मेले में करीब दस करोड़ का कारोबार हुआ था। इस साल दोगुना होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कैंपस को और सुसज्जित बनाया जाएगा। साथ ही मेले में आए शिल्पियों से फीडबैक लिया जाएगा। ताकि यह पता चल सके कि मेले में शिल्पियों को किस तरह से समस्याएं आ रही हैं और उनको क्या सुविधाएं मुहैया कराई जा सकती हैं। मेले में पहले दिन खरीदारों की खासी भीड़ उमड़ी। 28 नवंबर से चार दिसंबर तक यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर मंडलायुक्त चंचल कुमार तिवारी, उपनिदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें