फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने दो छात्रों को पीटा, हंगामा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरनगर स्थित एक शिक्षण संस्थान की अध्यापिका ने गैरहाजिर होने पर एक छात्र और छात्रा को छड़ी से पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस मामले में अविभावकों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुधाम निवासी जितेंद्र वर्मा की पुत्री स्वेताक्षी कबीरनगर स्थित शिक्षण संस्थान में कक्षा छह की छात्रा है। इसी स्कूल में सुकुलपुरा निवासी महेश श्रीवास्तव का पुत्र गौरव श्रीवास्तव भी नवीं कक्षा का छात्र है। दोनों शनिवार को बगैर सूचना दिए गैरहाजिर हो गए। आरोप है कि दोनों स्कूल आए तो अध्यापिका रीना ने गैर हाजिर का कारण दर्शाते हुए दोनों की छड़ी से पिटाई कर दी। इस मामले की जानकारी मिलने पर अविभावक आपे से बाहर हो गए। उन्होंने पहले शिक्षण संस्थान में शिकायत की। इसके बाद भेलूपुर थानाप्रभारी विपिन राय को शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट का एनसीआर कायम कर लिया। थानाप्रभारी का कहना है कि अविभावकों के आरोपों को पंजीकृत किया गया है। इस मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कार्रवाई से शिक्षण संस्थान के लोग भी सहम गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें