फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लाख 80 हजार रुपये संग पकड़ा गया युवक

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुल्तानपुर के एक युवक को पुलिस ने शनिवार को तड़के रोडवेज परिसर से 26 लाख 80 हजार रुपये के साथ हिरासत में ले लिया। युवक की मानें तो वह विशेश्वरगंज मंडी में गेहूं बेचने आया था। रुपये गेहूं बेचने पर मिले थे। हालांकि वह इससे संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। आयकर विभाग ने रुपये सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में भोर में बैग लिए घूम रहे एक युवक को देख इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें 26 लाख 80 हजार रुपये मिले। इससे संबंधित कोई कागजात न दिखाने पर युवक को सिगरा थाने ले जाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय गुप्ता, निवासी पयागीपुर, कोतवाली जनपद सुल्तानपुर बताया। बताया कि उसके पिता रामचंद्र गुप्ता की गांव में ही गेहूं की आढ़त है। विशेश्वरगंज के व्यापारी अजय दलाल को गेहूं बेचा गया था। शुक्रवार को वह अजय दलाल से रुपये लेने आया था। अजय ने ही उसे रुपये दिए थे। आरोपी की पैरवी के लिए कई व्यापारी थाने के बाहर जुटे थे। सूचना के बाद आयकर विभाग के अधिकारी भी जांच के लिए थाने पर पहुंचे थे। जांच आयकर विभाग के जिम्मे कर दी गई। आयकर विभाग के सहायक निदेशक आरपी मौर्या का कहना है कोई कागजात न दिखाने पर रुपये सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें