फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोयेपुर शराब कांड का मुकदमा होगा वापस

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शासन ने सोयेपुर शराब कांड समेत 34 मुकदमे वापस लेने के संबंध में स्थानीय प्रशासन से आख्या मांगी है। पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल, विधायक अजय राय, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष ओपी सिंह, चंदौली के सांसद रामकिशुन यादव समेत 34 लोगों के नाम इस सूची में शामिल हैं। मृत जुझारू यादव का नाम भी इस लिस्ट में है।
विज्ञापन

17 फरवरी 2010 को सोयेपुर में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। बीस लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगी थी। जवाहर जायसवाल पर अनिच्छित हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर हैं। इसके अलावा पूर्व सांसद पर डीआईजी बंग्ला, होटल रमाडा, सोयेपुर भूमि घोटाला समेत नौ मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। शासन की ओर से भेजी गई सूची में इन नौ मुकदमों का विस्तृत जिक्र है। सभी मुकदमों में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। सभी मामले इस समय न्यायालय में लंबित हैं। डीआईजी बंग्ले का मुकदमा पुलिस लाइन के आरआई जबकि रमाडा होटल से जुड़ा मुकदमा वीडीए के इंजीनियर ने दर्ज कराया था। विधायक अजय राय के फूलपुर के एक, चेतगंज के दो और कोतवाली के एक समेत चार मुकदमों का उल्लेख किया गया है। सपा सांसद रामकिशुन यादव के खिलाफ कैंट में दर्ज मुकदमे का उल्लेख है। सपा नेता अखिलेश मिश्रा, ओपी सिंह, भैयालाल कन्नौजिया, सूबेदार सिंह एवं हिमांशु सिह, पप्पू शर्मा, राहुल यादव एवं प्रभात यादव, शरद एवं प्रदीप, नंद किशोर, गंगा सहाय पांडेय, अनूप कुमार, डिपंल, निर्मला सेठ, शंभूनाथ, विनोद कुमार सिंह, श्यामा सिंह, त्रियोगी सिंह, जुझार यादव, पूर्व विधायक समद अंसारी, अजय पटेल और अखिलेश यादव समेत 34 लोगों का नाम शासन की ओर से भेजी गई सूची में शामिल हैं। अजय पटेल पर तत्कालीन कचहरी चौकी इंचार्ज तहसीलदार सिंह को पीटने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें