फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदागिन में महालक्ष्मी पंडाल में विराजित

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मैदागिन स्थित अग्रसेन कन्या इंटर कालेज परिसर में सोमवार को पांच दिनी महालक्ष्मी की पूजा शुरू हो गई। भव्य पंडाल में महालक्ष्मी के दाएं महाकाली और बाएं महा सरस्वती की प्रतिमा सजाई गई। एक तरफ हनुमान और दूसरी ओर विघ्नविनायक भगवान गणेश को लेकर पंच प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना के बाद दर्शन के लिए तांता लग गया।
विज्ञापन

शंकर महाराज और विकास महाराज के आचार्यत्व में 11 वैदिक आचार्यों ने सवधि प्राण प्रतिष्ठापना कराई। युवा अग्रवाल समाज के मंत्री पंकज अग्रवाल, विकास अग्रवाल सप्त्नीक यजमान के रूप में थे। दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक देवी की पूजा का क्रम चला। इससे पहले सुबह ट्रक से पंच प्रतिमाओं को पांडेयपुर से गगनभेदी जयकारों के साथ पंडाल में लाया गया। पंडाल को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। अजय कृष्ण अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, रवीश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल समेत तमाम भक्तों ने पूजा में हिस्सा लिया। 17 नवंबर तक मां की आराधना चलेगी। 15 नवंबर को गंगा सेवा निधि की ओर से पंच प्रतिमाओं की आरती की जाएगी। लक्ष्मी के खजाने का वितरण भी होगा। उसी दिन पंडाल में अन्नकूट के दर्शन होंगे। का भोग लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें