फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण से चौतरफा लगा जाम

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण धनतेरस पर रविवार को पूरा शहर जाम से बिलबिलाता रहा। कचहरी के समीप सड़क से लगायत पार्क और पुल वाहन स्टैंड के रूप में तब्दील कर दिया गया था। सड़क किनारे ही वाहन स्टैंड बना दिए जाने से बांस फाटक, लहुराबीर और मलदहिया क्षेत्र में भी जाम के चलते यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जाम के कारण लोग पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन

कचहरी, अंबेडकर पार्क के चारों तरफ बाइक और कारों की लाइनें लगी थीं। वाहनों की कतार शास्त्री पुल तक पहुंच गई। उधर, जेपी मेहता मार्ग पर भी चारों ओर वाहन ही वाहन खड़े हो गए, जिससे भीड़भाड़ वाले इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। शाम को स्थिति गंभीर होने पर कैंट पुलिस ने लोगों को डांट फटकार कर रास्ता खाली कराया। भोजूबीर में भी सड़क पर अतिक्रमण के चलते वाहन रेंगते दिखे। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था चरमराने पर ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर में मलदहिया मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया। कुछ ही देर में मलदहिया-लहुराबीर मार्ग पर स्थिति फिर जस की तस हो गई। कबीर चौरा-मैदागिन मार्ग पर ही यही स्थिति रही। शाम के समय बेनियाबाग-गोदौलिया मार्ग पर पुलिस ने एकल मार्ग की व्यवस्था की लेकिन जब लोगों ने गलियों में घुसकर आगे निकलने की कोशिश तो पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रात आठ बजे तक बेनिया से गोदौलिया, चौक, लक्सा मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। ऐसी हालत में भी पुलिस का ध्यान उसी कैंट मार्ग पर रहा, जहां मिनटों में हाथ मारने पर सैकड़ों रुपये मिल जाते हैं। नगर निगम के वरुणा पार के जोनल अधिकारी केडी सिंह ने बताया कि कचहरी अंबेडकर पार्क के पास वाहन स्टैंड का ठेका 2.79 लाख रुपये में अप्रैल 2012 में किया गया था।

इनसेट-
264 वाहनों का किया चालान
वाराणसी। यातायात पुलिस ने रविवार को नियमों का उल्लंघन करने पर 264 वाहनों का चालान किया जबकि पांच वाहन जब्त किए गए। वाहन स्वामियों से 27100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। एसपी ट्रैफिक जीएन खन्ना का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण 24 घंटे के अंदर नहीं हटाने पर संबंधित व्यक्ति पर 20 हजार रुपये तक जुर्माना और एक साल की सजा का प्राविधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें