फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों हाजियों का सामान जेद्दा में फंसा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। हज यात्रा से वापसी के दौरान जायरीन अपने सामान को लेकर परेशान रहे। कारण हज कमेटी द्वारा उन्हें इस संदर्भ में सही तरीके से गाइड नहीं किया गया था। सैकड़ों हाजी वापस तो आ गए लेकिन उनका सामान अभी तक यहां नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

हज की मुकद्दस यात्रा के बाद जायरीन जब पांच नवंबर को वापसी करने लगे तो एयरपोर्ट पर उन्हें अपने कुछ सामान मिले तो कुछ नहीं। पूछे जाने पर पता चला कि सामान अधिक हो गया है, जो बाद में भेजा जाएगा। हाजी एखलाक अहमद एवं हाजी परवेज का कहना था कि हज समिति द्वारा सामान के बारे में यदि पहले ही सही जानकारी दे दी गई होती तो वे अपना अतिरिक्त सामान कार्गो से मंगा लेते। 853 हाजियों का सामान अभी तक नहीं मिला है। पूर्वांचल हज सेवा समिति के कोआर्डिनेटर अदनान खां ने बताया कि सात नवंबर तक यहां पहुंचे हाजियों का जो समान जेद्दा में फंसा था उसे मंगा लिया गया है। हाजी अपना सामान एमए रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के बगल वाली गली में हाजी पप्पू के आवास से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें