फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी दीवाली पर जलेगा ‘दिल’ का दीया

Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीवाली पर क्या आप दिल जलाना चाहेंगे? जवाब होगा कतई नहीं। लेकिन, चौंकिएगा मत, इस बार घर-घर में ‘दिल’ भी खूब जलेगा। यह दिल कोई और नहीं बल्कि तेल-बाती के दीये की तरह मोम से सांचे में ढाला गया होगा। चाइनीज मोमबत्तियों की एक से बढ़कर एक डिजाइन और आकार इस बार बाजार की रौनक बन गए हैं। फूलों, फलों के अलावा पानी पर तैरने वाले दीये तो दीपावली को जगमग करेंगे ही, सतरंगी लौ की भी छटा लुभाएगी। सजावटी सामानों में माला, लडि़यां, झालर के अलावा बंदनवार के नायाब नमूने भी दीपोत्सव को यादगार बनाएंगे।
विज्ञापन

दालमंडी, हड़हासराय से लेकर राजा दरवाजा तक की मंडियां दीपावली के साजो सामान से पट गई हैं। चाइनीज वस्तुओं का फिर दबदबा रहेगा। मोमबत्तियों से लेकर इलेक्ट्रिानिक्स के सजावटी सामानों तक कुछ न कुछ खास देने की कोशिश की गई है। थोक बाजार में मोम के दीये 25 से 100 रुपये तक मिल रहे हैं। हार्ट शेप के अलावा सेब, संतरा, अंगूर, तरबूज के आकार के दीये भी लौ बिखेरने के लिए तैयार हैं। सजावटी लतर में 20 मीटर का राइस दाना 90 रुपये में, तो चार मीटर क्रिस्टल लाइट 25 रुपये में मिलेगी। 40 दाने की लड़ी 18 रुपये में है। 75 रुपये में 120 वल्बों का नेट फ्लावर भी है। स्वास्तिक और ऊं 50 रुपये में मिलेंगे।
कोट
बाजार में इस बार चाइनीज आयटम में इलेक्ट्रानिक्स गोल्डेन, सिल्वर दीये ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। लागत कम होने और टिकाऊ होने से इसकी मांग ज्यादा है।-पीयूष यादव, थोक विक्रेता राजा दरवाजा
विज्ञापन

कोट
मोम के दीयों से संदेश देने की कोशिश की है। मोम से दिल का दीया गरीबी और प्यार दोनों के इजहार के लिए बनाया गया है।
मोहम्मद शबाब, गुदड़ी फाटक गेट, दालमंडी
इनसेट
लक्ष्मी के आए काठ के चरण
वाराणसी। धनतेरस से दीपावली तक दीपोत्सव के दौरान लक्ष्मी को मेहरबान करने के लिए भी बाजार ने नुस्खा तैयार किया है। लक्ष्मी दीयों से रौशन रास्ते से भक्तों के घर में चरण रखें इसकी हर किसी को चिंता है, पर कोई बात नहीं। लक्ष्मी के काठ के चरण बाजार में आ गए हैं। इसकी कीमत है महज 30 रुपयेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें