फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस क्लब के चुनाव में एनपी पैनल का दबदबा

Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस क्लब के प्रतिष्ठापरक चुनाव में निवर्तमान सचिव डा. एनपी सिंह के पैनल का दबदबा रहा और डा. सिंह फिर मानद सचिव चुन लिए गए। उनके पैनल से सात में से छह सदस्य चुने गए। आम दिनों में बनारस क्लब रात ढलने के साथ गुलजार होता है लेकिन रविवार को सूरज चढ़ने के साथ गहमागहमी बढ़ती गई।
विज्ञापन

सात सदस्यीय प्रबंध समिति के चुनाव में 1269 में से 842 वोट डाले गए। डा. एनपी सिंह को सर्वाधिक 646 वोट मिले जबकि उन्हीं के पैनल के जयदीप सिंह बबलू 551 वोट पाकर दूसरे और रोहित कपूर (483) तीसरे स्थान पर रहे। कुमार अग्रवाल (446) चौथे स्थान पर रहे और अपने पैनल से अकेले उन्हीं को जीत मिली। तन्मय जैन 418, डा. अनिल ओहरी 410, राकेश बजाज 399 वोट पाकर निर्वाचित हुए। इसके अलावा दीपक माहेश्वरी को 398, दिनेश माथुर 357, अरविंद शुक्ला 316, डा. संजय राय 309, राकेश गुलाटी 356, नीरज अग्रवाल, 216, संजय कुमार राव को 115 वोट मिले। विजयी टीम ने वीके दास, वैभव कपूर, दीपक बहल, अभय सिंह को सह सदस्य मनोनीत किया। वंदना शाह और सुमित भाटिया विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। डीएम एवं कार्यकारी मंडलायुक्त सौरभ बाबू की देखरेख में सचिव का चुनाव किया गया और शपथ दिलाई गई।
इसके पूर्व सुबह 10 बजे वार्षिक साधारण सभा की बैठक में निवर्तमान सचिव ने लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद एडीएम सिटी एमपी सिंह की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। दोनों पैनलों के प्रत्याशी हर आने वाले वोटर को अपने गुट के प्रत्याशियों की सूची पकड़ाते रहे। लक्जरी कारों का तांता दिन भर लगा रहा। विधायक अजय राय समेत तमाम संभ्रांत और धनिक क्लब की राजनीति का हिस्सा बने रहे। मतों की गिनती का काम पांच बजे शुरू हुआ। शुरुआती चार चक्रों तक डा. एनपी सिंह और उनके पैनल के पांच सदस्य शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। दूसरे पैनल से कुमार अग्रवाल और दीपक माहेश्वरी आगे रहे। आखिर में दीपक माहेश्वरी एक वोट से पिछड़ गए। वहां मौजूद शहर की नामचीन हस्तियों की निगाहें नतीजों पर टिकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें