फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल लेटर का झांसा देकर गहने ले उड़ा उचक्का

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुत्र की रेलवे में नौकरी लगने का कॉल लेटर देने का झांसा देकर एक उचक्का कबीरचौरा अस्पताल में इलाज कराने आई महिला के गहने ले उड़ा। मामला कैंट स्टेशन की कैंटीन
विज्ञापन

का है। काफी देर तक युवक के न लौटने पर पीडि़त महिला ने कैंट थाने और जीआरपी में शिकायत की।
लालपुर की रहने वाली बीमार पार्वती देवी बुधवार को अपनी सास लालमनी के साथ इलाज कराने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंची थी। लौटने समय अस्पताल के गेट पर एक युवक ने पार्वती से कहा कि उसके बेटे अजीत की नौकरी का कॉल लेटर आया है। अजीत ने रेलवे में नौकरी के लिए परीक्षा दी थी। युवक ने पार्वती से कथित अजीत की बात कराई। पार्वती जालसाज युवक की बातों में आ कर उसके साथ स्टेशन चली गई। स्टेशन पर ही कॉल लेटर देने की बात हुई थी। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित कैंटीन में युवक ने पार्वती से अधिकारी को रिश्वत देने के लिए उसकी सोने की चेन, बाली और पास में रखे सात सौ रुपये मांगे। बेटे की खातिर उसने गहने दे दिए। इसके बाद युवक ़कॉल लेटर लेकर नहीं आया। पार्वती कैंट थाने में शिकायत करने पहुंची तो बताया गया कि मामला जीआरपी का है। इसके बाद उसने जीआरपी में भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें