फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना भाई मामले में जांच बाद कार्रवाई करेगा एसबीआई

Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय स्टेट बैंक में नियुक्ति के लिए पिछले दिनों आयोजित परीक्षा में वाराणसी, लखनऊ एवं गोरखपुर में पकड़े गए मुन्ना भाइयों के मामले को बैंक के उच्चाधिकारियों ने काफी गंभीरता से लिया है। लखनऊ मंडल नेटवर्क-3 के महाप्रबंधक अनूप कुमार पालित ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराकर मुन्ना भाइयों समेत अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों की मार्कशीट और पते की जांच बहुत बारिकी से कराई जा रही है। एक भी गलत अभ्यर्थी मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

श्री पालित ने शुक्रवार को अर्दली बाजार में बैंक की 36वीं शाखा का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने हिंदी में बेहतर कार्य करने वाले पांच कर्मियों को सम्मानित किया। सामुदायिक सेवाएं बैंकिंग के अंतर्गत महाप्रबंधक की पत्नी साधना पालित ने अकथा, सारनाथ स्थित जीवन ज्योति इंस्टीट्यूट फार डिसेबल्ड में गरीब छात्राओं को यूनिफार्म एवं मिठाई वितरित की। उन्होंने प्रशासनिक कार्यालय परिसर में स्थित स्टाफ आवासीय क्षेत्र में नौनिहालों के स्वास्थ्य एवं मनोरंजन के लिए बाल विहार का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उप महाप्रबंधक अनिल चोपड़ा, सहायक महाप्रबंधक अमित झिंगरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें