फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों में बिना किताब पढ़ रहे बच्चे

Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। बेसिक शिक्षा विभाग सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को किताबें मुहैया कराने का दावा भले ही कर ले लेकिन सच्चाई इससे जुदा है। चोलापुर ब्लाक में कई ऐसे विद्यालय भी हैं जहां नया सत्र शुरू होने के करीब तीन माह बीतने के बाद भी हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत जैसे विषयों की किताबें बच्चों को नहीं मिल पाई हैं। चोलापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अजगरा, परानापट्टी, ताला, चौबेपुर खुर्द, दुमितवां में बच्चे बिना किताबों के ही पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

ताला के प्रधानाध्यापक दुर्गा सिंह और परानापट्टी की प्रधानाध्यापक सुशीला सिंह ने बताया कि कक्षा चार की किताबें नहीं मिल सकी है। कक्षा पांच के बच्चों को हिंदी और संस्कृत की किताब नहीं है। किसी तरह बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। दुर्गा सिंह ने बताया कि अजगरा संकुल में भी हिंदी और संस्कृत की किताब नहीं बंटी है। कक्षा चार और पांच के बच्चों का कहना था कि अंग्रेजी की किताब अभी नहीं मिली है। गुरुवार को यह शिकायत मिलने पर शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील गौड़ के निर्देश पर बीआरसी चोलापुर में सभी संकुल प्रभारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में उनसे क्षेत्रवार किताबों की उपलब्धता के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें