फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान से गुवाहाटी पुलिस ले गई कलीता को

Thu, 26 Jul 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गुवाहाटी पुलिस किशोरी के साथ सरेआम छेड़खानी करने के आरोपी अमर ज्योति कलीता को बुधवार की दोपहर जेट एयरवेज के विमान से लेकर चली गई। जिला पुलिस की टीम भी बाबतपुर एयरपोर्ट तक साथ गई थी। अदालत ने मंगलवार को ही उसे पांच दिन के रिमांड पर गुवाहाटी पुलिस को सौंपने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

ट्रेन से आवागमन में दिक्कतों को देखते हुए कलीता को विमान से ले जाने का निर्णय किया गया। वहां उसे सीजेएम कामरूप की अदालत में पेश किया जाएगा। गुवाहाटी पुलिस की टीम वहां के एसपी आपरेशन रंजन भुइया के नेतृत्व में यहां आई थी। इसके पहले एसओजी और कैंट क्षेत्राधिकारी दिनेश सिंह ने कलीता से तीसरे चक्र की पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि मामा के साथ वह शिलांग गया था। लौटते समय मामा ने रास्ते में शराब पी ली थी। गुवाहाटी आने पर वह एक बार में शराब पीने चला गया। वहां कुछ किशोर और किशोरियां शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा कर रहे थे। बार के बाहर निकलने पर भी उनके बीच विवाद जारी था। इस दौरान एक किशोर मोबाइल से किशोरियों की फोटो खींच रहा था। कुछ देर बाद एक स्थानीय टीवी चैनेल से जुड़ा पत्रकार वीडियो कैमरा लेकर पहुंच गया। उसने आरोपी से एक किशोरी को अंधेरे से स्ट्रीट लाइट के सामने लाने का इशारा किया। वह किशोरी को दबोचकर स्ट्रीट लाइट के सामने लाया। इस बीच दो अन्य युवक भी उसका सहयोग करने के लिए आगे आए। उन्होंने छात्रा का कपड़ा फाड़ दिया। पुलिस के आने की भनक मिलते ही वह भाग निकला। भुवनेश्वर से मुंबई पहुंचने पर उसका पैसा खत्म हो गया था। मुंबई में उसने एक पुराने मित्र से छह हजार रुपये लिए थे। बनारस पहुंचने पर उसके पास लगभग 1500 रुपये बचे थे।

छेड़खानी की कवरेज करने वाला पत्रकार भी फंसेगा
जिला पुलिस के अधिकारियों की मानें तो वीडियो कैमरा से रिकार्डिगिं करने वाला पत्रकार भी आरोपियों के बयान के आधार पर इस मामले में षड्यंत्र का आरोपी बनेगा। क्योंकि, एक सजग नागरिक के तौर पर उसे पुलिस को घटना की सूचना देनी चाहिए थी। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें