फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें

Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे विभाग महाकुंभ की तैयारियों में पूरी तरह जुट गया है। पूर्वांचल के लोगों को महाकुंभ का स्नान कराने के लिए इलाहाबाद से 200 स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी। इलाहाबाद सिटी, दारागंज और झूंसी रेलवे स्टेशनों पर 16 यात्री हाल बनाए जाएंगे। प्रत्येक हाल में चार से पांच हजार यात्रियों के एक साथ रुकने की व्यवस्था रहेगी। साथ ही चाय-नाश्ते की सुविधा भी होगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के नए डीआरएम अजय विजयवर्गीय ने सोमवार को दी।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पहली प्राथमिकता यात्रियों को समय से सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना है। प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई की व्यवस्था और दुरुस्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ की तैयारियों के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये की योजना पर काम चला रहा है। इसके अलावा चार करोड़ रुपये से इलाहाबाद सिटी स्टेशन पर नई लाइन बिछाने, प्लेटफार्म नंबर छ: को यात्री पुल से जोड़ने, पेयजल की नई टंकी बनाने का काम पहले से ही प्रगति पर है। महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा हर पंद्रह दिन पर मुख्यमंत्री कर रहे हैं। इसके अलावा तैयारियों का जायजा लेने के लिए संसद की कमेटी भी आने वाली है। डीआरएम ने कहा कि चैन पुलिंग रोकने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा। पेनाल्टी लगाने के साथ-साथ ऐसे लोगों के फोटो संबंधित स्टेशन के आरपीएफ थाने में लगाए जाएंगे। इसके बावजूद यदि लोगों की आदतों में सुधार नहीं हुआ तो पूरे गांव पर पेनाल्टी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


महाकुंभ के महत्वपूर्ण स्नान की तिथियां
14 जनवरी 2013 : मकर संक्रांति
27 जनवरी : पौष पूर्णिमा
10 फरवरी : मौनी अमावस्या
15 फरवरी : बसंत पंचमी
25 फरवरी : माघ पूर्णिमा
10 मार्च : महाशिवरात्रि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें