फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़े में युवाओं ने दिखाया दमखम

Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नागपंचमी के मौके पर शहर के तमाम अखाड़े और व्यायामशालाएं गुलजार रहीं। माधव कुश्ती संघ की ओर से सेनपुरा (चेतगंज) में सोमवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की स्मृति में आयोजित इस वार्षिक दंगल में जिले के कई उभरते पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर रामगोपाल मोहले ने की। सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. हरेंद्र राय मुख्य अतिथि रहे। विजयी पहलवानों को सम्मानित भी किया गया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान बनारसी पांडेय मुख्य निर्णायक थे।
विज्ञापन

उधर, नदेसर स्थित अखाड़ा विष्णुराम यादव के तत्वावधान में दंगल का आयोजन हुआ। अपराह्न दो बजे से आयोजित इस दंगल में शहर के बुजुर्ग पहलवानों और उस्तादों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। दंगल में कई नामचीन उभरते पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वियों को पटकनी दे वाहवाही बटोरी। बड़ा गणेश अखाड़ा में कुल 50 जोड़ कुश्ती लड़ी गई। वीरेंद्र ने सुजीत, शर्मन ने राजन, विनय ने रवि, सुरेश ने बाबू को आसमान दिखा वाहवाही लूटी। अध्यक्षता पूर्व यूपी केशरी बाबुल पहलवान ने की। संचालन ज्ञानचंद यादव ने किया। बजरडीहा के देवपोखरी (हनुमान मंदिर) में कुश्ती का मुकाबला हुआ। घुघरानी गली स्थित जग्गूसेठ व्यायामशाला का सोमवार को 132वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। दोपहर बाद यहां कुश्ती का मुकाबला हुआ। पहलवान सीताराम यादव दंगल के मुख्य निर्णायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें