फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रसायन विज्ञान में पढ़ाया जाएगा पर्यावरण रसायन

Sat, 21 Jul 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने चालू शिक्षा सत्र से इंटरमीडिएट विज्ञान के पाठ्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। इसका उद्देश्य छात्रों को विज्ञान की नवीनतम जानकारी से अवगत कराना और प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

कमलापति इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और भौतिक विज्ञान शिक्षक सुरेंद्र लाल ने बताया कि भौतिक विज्ञान में कार्य ऊर्जा तथा शक्ति, गति नियम, सरल रेखा में गति को नए पाठ के रूप में शामिल किया गया है। इसकी जगह प्रकाश हटाया गया है। रसायन विज्ञान की प्रवक्ता वंदना के अनुसार रसायन विज्ञान में छात्रों को अब पर्यावरण रसायन, समकांसेप्ट आफ केमेस्ट्री, स्टेट आफ मैटर कोआर्डिनेशन कंपाउंड, ए एंड एफ ब्लैक एलीमेंट नया पाठ होगा। जीव विज्ञान के प्रवक्ता सच्चिदानंद ने बताया कि वनस्पति विज्ञान में खाद्य उत्पादन में सुधार नया पाठ होगा, जबकि जंतु विज्ञान में मानव स्वास्थ्य। गणित शिक्षक मो. जावेद के अनुसार गतिज ऊर्जा (स्टैटिस) और डायनामिक्स को सेलेबस से हटा दिया गया है। इसकी जगह अब लीनियर प्रोग्रामिंग, थ्री डायमेंशनल वेक्टर एंड कार्टिलेशन और जीयोमेट्री को शामिल किया गया है।
शिक्षक नेता और कमलापति ब्वायज इंटर कालेज के सेवाविृत्त प्रधानाचार्य अशोक श्रीवास्तव का मानना है कि इंटर विज्ञान वर्ग के सभी विषयों में परिवर्तित टापिक एनसीईआरटी से लिए गए हैं। इसका उद्देश्य यूपी बोर्ड के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाना और उन्हें इन परीक्षाओं के काबिल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें