फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालन शुरू लेकिन ट्रेनें विलंबित

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय/वाराणसी। दुर्गावती रेलवे स्टेशन के समीप बीते मालगाड़ी हादसे से मुगलसराय-गया रेल खंड पर ठप हुआ परिचालन 56 घंटे बाद सुचारु हो गया। हालांकि ट्रेनें अब भी विलंबित चल रही हैं। रविवार को आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें दो से सात घंटे देरी से यहां पहुंचीं। हाजीपुर रेलवे के जीएम वरुण भरूतुआर ने हादसे की जांच के लिए कमेटी बैठाने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

मुगलसराय-गया रेल खंड पर रविवार को डाउन लाइन पर परिचालन शुरू हुआ तो रेलवे विभाग ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद ट्रेनों की देरी चिंता का विषय बनी हुई है। रविवार को 13040 डाउन जनता एक्सप्रेस साढे़ पांच घंटे, 12324 डाउन हावड़ा नई दिल्ली एक्स. साढे़ छह, 19321 डाउन इंदौर पटना एक्स. दो, 12308 डाउन हावड़ा जोधपुर एक्स. पांच, 13111 अप लालकिला एक्स. साढे़ पांच, 13039 अप जनता एक्स. तीन, 12987 अप सियालदह अजमेर एक्स. छह, 12801 अप पुरुषोत्तम एक्स. सात, 12381 अप पूर्वा एक्सप्रेस तीन और 13009 अप हावड़ा देहरादून एक्स. सात घंटे की देरी से मुगलसराय स्टेशन पहुंचीं। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक गया रूट की पैसेंजर ट्रेनें अभी भी रद्द चल रही हैं। कैंट स्टेशन पर डाउन हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 6:30 घंटे, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-जोधपुर पांच घंटे देरी से आईं। वहीं अप पूर्वा एक्सप्रेस तीन और दून एक्सप्रेस सात घंटे देरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें