फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलाकिंग का काम होने से यात्रियों की फजीहत

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्र्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह स्टेशन पर इंटरलाकिंग का कार्य होने के कारण रविवार को वाराणसी-इलाहाबाद के बीच पैंसेजर ट्रेनें रद रहीं। जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले रूट से चलाया गया, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

इंटरलाकिंग कार्य के चलते पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रविवार को मंडुवाडीह से इलाहाबाद सिटी के बीच चलने वाली अप एवं डाउन पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया। इसके चलते स्थानीय और दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले रूट से चलाया गया। सोमवार को नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इलाहाबाद से वाया फाफामऊ, जंघई के रास्ते वाराणसी आएगी। सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह की बजाय प्रयाग, फाफामऊ से जंघ्रई के रास्ते वाराणसी आएगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक का भी मार्ग परिवर्तित कर दिया है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इंटर लाकिंग का काम अंतिम चरण में है। रूट परिवर्तन के कारण वाराणसी से इलाहाबाद वाया मंडुवाडीह रूट के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें