फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन भी नामांकन केंद्रों पर दिखा सियापा

Wed, 30 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के तीन दिन बाद भी महापौर पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया और नामांकन केंद्रों पर सियापा छाया रहा। हालांकि पार्षद के लिए एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल कर लाज बचा ली। यही हाल रामनगर पालिका परिषद अध्यक्ष और नगर पंचायत गंगापुर अध्यक्ष पद का भी है। रामनगर पालिका परिषद के वार्ड सदस्य के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

महापौर पद के लिए मंगलवार को एडीएम प्रशासन कोर्ट से घसियारी टोला निवासी सैय्यद नियाज अली मंजू, मलदहिया निवासी डा. एके सिंह, लहरतारा निवासी कन्हैया लाल गुप्ता और सिगरा निवासी राजेंद्र गोयनका ने नामांकन पत्र खरीदा। ये सभी राजनीतिक दलों से टिकट के दावेदार हैं। वहीं आदमपुर जोन के लिए नेशनल इंटर कालेज में 23 फार्म बिके, जिनमें 21 आरक्षित और दो अनारक्षित हैं। जबकि तीन दिन में यहां से कुल 45 फार्म बिके हैं। कोतवाली जोन के लिए टाउन हाल में बने नामांकन केंद्र से कुल 18 फार्म बिके लेकिन कोई नामांकन नहीं हुआ। इनमें फार्म 11 पिछड़ी जाति और सात सामान्य वर्ग के थे। भेलूपुर जोन के लिए सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में भी कोई नामांकन नहीं हुआ। 41 फार्म की बिक्री हुई। यहां से अब तक कुल 108 नामांकन फार्म की बिक्री हो चुकी है। वहीं वार्ड संख्या 30 सारनाथ से मंगलवार को गोरखनाथ ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में जेपी मेहता इंटर कालेज में परचा दाखिल किया। वरुणा पार क्षेत्र के 19 वार्डों के पार्षद पद के लिए 68 फार्म बिके।
उधर सदर तहसील के नामांकन केंद्र से रामनगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए शोभा सिंह, मधुबाला, पूनम गुप्ता और ममता सिंह के नाम से नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि 43 फार्म वार्ड सदस्य के लिए लोगों ने खरीदे। वार्ड नंबर दस से कृष्ण मोहन और वार्ड नंबर 13 से गोरखनाथ यादव ने नामांकन किया। इसी प्रकार नगर पंचायत गंगापुर के वार्ड सदस्य के लिए दस फार्म बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें