फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर झेलिए मुसीबत, 13 सड़कों की खोदाई को हरी झंडी

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंबी मुसीबत झेलने के बाद जैसे-तैसे चलने लायक हुईं शहर की कई सड़कों की खोदाई की अनुमति प्रशासन ने कई शर्तों के साथ जल निगम को दे दी है। अब जल निगम 13 प्रमुख सड़कों पर सीवर और ड्रेनेज कार्य के लिए खोदाई करेगा। इन सड़कों को खोदने और काम पूरा कर बना देने की अंतिम डेड लाइन तीस मई, 10 जून और तीस जून है। इस अवधि में जो सड़कें ठीक नहीं होंगी उसके संबंधित कार्यदायी एजेंसी के अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी समीर वर्मा के आदेश पर शुक्रवार को एडीएम सिटी एमपी सिंह ने जल निगम, यातायात पुलिस, क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर 18 में से 13 सड़कों की खोदाई को हरी झंडी दी। जिन सड़कों की खोदाई होगी उसकी प्रतिदिन निगरानी भी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट और यातायात पुलिस के अफसर करेंगे। जिन सड़कों को खोदने की अनुमति दी गई है उनमें बजरडीहा-तेलियानाला-असी नाला तक, देवपोखरी से मंडुवाडीह मार्ग, साकेत नगर से असी नाला, पहडि़या से लालपुर नाला, पिशाचमोचन से लोहामंडी, पंचशील एक्सटेंशन से ड्रेनेज 14 तक, बाईपास मार्ग विश्वनाथपुरी से पंचक्रोशी रोड, सोनकर बस्ती से गौतम गार्डेन तक, पंचक्रोशी बाईपास से मेहतानगर तक, लाल कुईंया रोड से शिवपुर तक, सुंदरपुर सट्टी तिराहे से भिखारीपुर विद्युत विभाग तक, दुर्गाकुंड मध्य से आगे, बड़ी बाजार से ड्रेनेज 13 तक तथा राजघाट से जलकल परिसर तक की सड़क की खोदाई की जानी है।
एडीएम सिटी एमपी सिंह ने बताया कि कार्यस्थल पर संबंधित विभाग के साथ ही इंजीनियर, ठेकेदार का नाम व मोबाइल नंबर, कार्य की लागत, पूरा होने की अवधि का बोर्ड लगाना होगा। तय समय अवधि में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित विभाग के इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्र्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें