फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की बंदूक से चली गोली, अफरातफरी

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका स्थित एक एटीएम मशीन में पैसे भरकर बाहर निकलते समय गार्ड की बंदूक से चली गोली ने हंगामा खड़ा कर दिया। हल्ला हुआ कि एटीएम लूट के उद्देश्य से फायरिंग की गई है। मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में फोर्स भी पहुंच गई। बाद में पता चला कि लापरवाहीवश गार्ड की बंदूक से गोली चली है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है। बंदूक लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

पांडेयपुर का रहने वाला ओमप्रकाश एक सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करता है। एटीएम मशीन में कैश पहुंचाने वाली वैन के साथ उसकी ड्यूटी है। गुरुवार को वह वैन के साथ लंका स्थित स्थित एक बैंक के एटीएम पहुंचा। दो कर्मी अंदर पैसा डाल रहे और ओमप्रकाश अपने एक साथी के साथ बाहर बंदूक लेकर खड़ा था। अचानक से ओमप्रकाश की बंदूक से गोली चल गई। गोली की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई। लोगों को लगा कि एटीएम लूट हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने ही पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे लंका थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने ओमप्रकाश को बंदूक समेत हिरासत में ले लिया। ओमप्रकाश की सफाई थी कि बंदूक अचानक हाथ से छूट गई जिसकी वजह से गोली चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें