फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुचिता पूर्ण परीक्षा के लिए निर्देश जारी

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में संबद्ध महाविद्यालयों में 16 से 29 मई तक होने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान केंद्राध्यक्षों को 15 बिंदुओं का एक विशेष निर्देश जारी हुआ। इसके तहत गोपनीय परीक्षा सामग्री प्राप्त कर हर कालेज को अपने स्टाक रजिस्टर में तिथिवार व्यवस्थित रूप में अंकित करना होगा। किसी भी तरह गड़बड़ी की आशंका होने पर तत्काल परीक्षा नियंत्रक को सूचना देनी होगी। समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रति कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दुबे के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक कक्ष में एक टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन

केंद्राध्यक्षों को अपने यहां के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र हस्तगत कराने को कहा गया। व्यक्तिगत परीक्षा के तहत साहित्य और व्याकरण की परीक्षाएं ही संबंधित वाह्य केंद्रों पर होंगी। रेयर विषयों की परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में होगी। रोजाना उत्तर पुस्तिकाओं का प्रयोग सीरियल नंबर में होगा और रोजाना अनुपस्थित छात्र-छात्राओं की सूची कक्षा, विषयवार बनानी होगी। साथ ही रोजाना उत्तर पुस्तिकाओं को सीलबंद करने को भी निर्देश दिया गया। परीक्षा सामग्री 10 मई से विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों को वितरित होगी। प्रो. दूबे की निगरानी में 30 मई से पांच जून तक सभी उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी। बैठक में प्रो. शारदा चतुर्वेदी, प्रो. छोटेलाल त्रिपाठी, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. सदानंद शुक्ल, विशेषाधिकारी लालजी मिश्र, कुलसचिव महेश चंद, डा. रजनीश कुमार शुक्ल, उप कुलसचिव महेंद्र कुमार, जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें