फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल टिकट की नंबरिंग व्यवस्था खत्म

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सोमवार को तड़के अमर उजाला की प्रति रेल परिसर में अफसरों के हाथ लगते ही कैंट स्टेशन पर छापामारी का दौर शुरू हो गया। कदम-कदम पर अनियमितताएं मिलीं। सूचना लखनऊ बैठे उच्चाधिकारियों तक पहुंची। प्रात: 10:40 बजे ही आरक्षण केंद्र में तत्काल टिकट के लिए चल रही नंबरिंग व्यवस्था में दलालों का खेल बंद करने संबंधी आदेश आ गया। नंबरिंग व्यवस्था समाप्त करने के साथ ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके श्रीवास्तव ने आरक्षण केंद्र पर हुई छापामारी की रिपोर्ट मांगी है। तत्काल टिकट के लिए फार्म की नंबरिंग में दलाली के खेल की जांच आगे बढ़ने पर आरक्षण केंद्र के वरिष्ठ कर्मियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

चीफ एरिया मैनेजर आमोद गुप्ता मयटीम कैंट स्टेशन पहुंचे और प्रात: सात बजे आरक्षण केंद्र पर छापामारी की तो काउंटर नंबर 913 पर दो नंबर का आरक्षण फार्म लेकर खड़े यात्री ने बताया कि चार दिन से वह मुंबई का टिकट लेने आ रहा था, सफलता नहीं मिली। थककर सोमवार सुबह उसने एक व्यक्ति से चार सौ रुपये में दो नंबर का फार्म खरीदा। यात्री रोने लगा। अफसर ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इसी काउंटर पर एक नंबर का फार्म लेकर खड़ा दलाल मौके से भाग निकला।
काउंटर नंबर 907 से सीरियल नंबर 2, 4 और 6 काउंटर नंबर 908 से 1, 2, 3, 4 और 5 काउंटर नंबर 911 से भी 1, 2, 3, 4 और 5 नंबर का फार्म लेने वाले यात्री मौके से फरार मिले। कई ऐसे लोग लाइन में मिले जो नंबरिंग वाला फार्म रखे थे लेकिन भरा नहीं था। ये लोग फार्म खरीदने वाले किसी ग्राहक के इंतजार में थे। कई यात्रियों ने शिकायत की कि दलाल नंबर लगे फार्म बेच रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह पांच बजे कैंट स्टेशन के यात्री हाल के तीनों गेट के टिकट संग्राहक, पूछताछ काउंटर के दो लिपिक, एक प्रसारण कर्मी, एक मैट्रन कक्ष कर्मचारी कुल सात कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। इन सभी को आरोप पत्र जारी किया गया है। इसी प्रकार बुकिंग घर में बगैर यूनिफार्म ड्यूटी करने वाले दो लिपिक, आरक्षण केंद्र में बगैर नेम प्लेट काउंटर पर बैठी महिला लिपिक को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें