फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड स्कैरिंग डिवाइस न होने से आ रही दिक्कत

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
हवा में और रनवे पर ‘बर्ड हिट’ की बनी रहती है संभावना
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पक्षियों के भगाने के लिए दो कर्मियों की है तैनाती
बाबतपुर। बर्ड हिट की वजह से विमान कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके आज तक बाबतपुर एयरपोर्ट पर बर्ड स्कै रिंग डिवाइस नहीं लगाया जा सका। हालांकि पक्षियों को भगाने के लिए दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मगर चार किमी लंबे रनवे और चार एकड़ में फैले टर्मिनल के लिए दो लोगों की तैनाती पर्याप्त नहीं है। कम से कम इस काम में दर्जन भर लोगों की जरूरत होगी। अनचाहे पक्षियों की वजह से विमान तो खतरे में रहता ही है, एयरलाइंस कंपनियों के कार्यालयों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पक्षी टर्मिनल के अंदर पहुंचकर न केवल गंदगी कर रहे हैं, फाइलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बाबत एयरपोर्ट निदेशक एसके मलिक ने कहा कि बर्ड स्कैरिंग डिवाइस के लिए डीजीसीए को लिखा जा चुका है। यहां उच्च स्तर का गैस रहित सिस्टम लगना है। जब तक यह डिवाइस नहीं लग जाती, तब तक दो लोगों को पक्षियों को भगाने के काम में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि रनवे पर गैसचालित बर्ड स्कैरिंग डिवाइस लगी थी जिसे विमान दुर्घटना की आशंका को देखते हुए हटा लिया गया। जल्द ही नया डिवाइस लग जाएगा। एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइस जेट सहित कई एयरलाइंस कंपनियां पक्षियों की वजह से आ रही दिक्कतों से एयरपोर्ट प्राधिकरण को पहले ही कई बार अवगत करा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें