फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तेज आंधी के साथ बरस सकता है पानी

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम ने गुरुवार देर रात से ही करवट लेना शुरू किया। शुक्रवार तड़के और सुबह नौ बजे के बाद फिर शाम करीब चार बजे सीमित क्षेत्र में धूल भरी तेज आंधी की स्थिति बनी। साथ ही आसमान में बादल भी उमड़े लेकिन बूंदाबांदी नहीं हुई। खेतों में गेहूं की पकी फसल कई स्थानों पर अब भी न कटने से बाकी रहने से किसानों के चेहरे इस मौसमी मिजाज को देख मायूस हो गए। सैटेलाइट से मिले चित्रों का विश्लेषण करते हुए मौसम विशेषज्ञों ने पाया कि शनिवार को वाराणसी समेत पूर्वांचल के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार, बादलों के उमड़ने-घुमड़ने से क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.4 रहा जो बीते चार दिन से लगातार 40 से ऊपर ही बना हुआ था। साथ ही पछुवा हवाएं सतह पर औसतन 10 किमी प्रतिघंटा के वेग से बहीं। बीएचयू के भू भौतिकी विभाग के मौसम विशेषज्ञ प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार, पड़ोस के बिहार और झारखंड में हवाओं की चक्रवाती गतिविधि बनी हुई है और निम्न दबाव सरीखी स्थिति है। उसके असर से पुरवा हवाओं के साथ पूर्वांचल में भी लगातार हवा में नमी की आवक हो रही है। जो हालात हैं, उसके अनुसार शनिवार को बिहार में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उसी के असर वाला माहौल सटे हुए पूर्वांचल के क्षेत्रों में भी बनने की संभावना है।
रोहनिया संवाददाता के मुताबिक शुक्रवार की शाम रोहनिया इलाके में आई तेज आंधी से आम की लगभग तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचा। आम के बगीचे खरीदने वाले व्यापारी चिल्लू राजभर और मिठाई लाल ने बताया कि आंधी के चलते आम टूटकर गिर गए। अब इनकी भी वाजिब कीमत मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें