फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट पर एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाने का प्रस्ताव

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रस्तावित विश्वस्तरीय स्टेशनों की सूची में शामिल वाराणसी कैंट स्टेशन पर विदेशी सैलानियों को होने वाली दिक्कतों को रेल प्रशासन के स्थानीय अफसरों ने महसूस किया है। सैलानियों के लिए आरक्षण केंद्र के ऊपर एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाने की तैयारी चल रही है। यह योजना स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पर्यटन नगरी काशी पहुंचने वाले सैलानी जब कैंट स्टेशन पहुंचते हैं तो उन्हें बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिलता है। यात्री हाल में पर्यटक सूचना केंद्र के पास फर्श पर बैठना पड़ता है। सैलानियों की इस दिक्कत को पूर्व के अफसरों ने गौर नहीं किया। अब स्थानीय अफसरों ने उनकी दिक्कतों पर गौर किया है। सहायक मंडल अभियंता राकेश कुमार के मुताबिक परिसर में स्थित आरक्षण केंद्र भवन के ऊपर एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाने का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। इसमें सैलानियों के लिए प्रतीक्षालय, विश्रामालय, बुकिंग काउंटर, ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम आदि सुविधाएं होंगी। योजना स्वीकृत होने पर इस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें