वाराणसी। मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को अध्यापकों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने मानवाधिकार के संरक्षण की शपथ ली। सिंधिया घाट पर गंगा के अविरल प्रवाह के लिए दीपदान भी किया गया।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के अध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने मानवाधिकारों के संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर रेक्टर प्रोफेसर कमलशील, आईआईटी के निदेशक प्रो. राजीव संगल, डॉ. केपी पांडेय आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी प्रांजल यादव, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एडीएम प्रोटोकाल ओमप्रकाश चौबे और एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रायफल क्लब में मानवाधिकार संरक्षण की शपथ ली। बीएचयू भोजपुरी अध्ययन केंद्र में आयोजित समारोह में समन्वयक प्रो. सदानंद शाही ने साथियों और शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शरद कुमार मिश्र ने शपथ दिलाई। अस्पताल में डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, डॉ. अनुपम मिश्रा, डॉ. घनश्याम श्रीवास्तव समेत तमाम चिकित्सक मौजूद रहे। विधिक परामर्श एवं मानवाधिकार संरक्षण समिति के रमेश उपाध्याय, शलैंद्र कुमार पांडेय आदि ने सिंधिया घाट पर दीपदान किया जबकि मानवाधिकार संरक्षण संगठन के अनिल कुमार गिरी के नेतृत्व में दीनदयाल चिकित्सालय में फल वितरण किया गया। अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को मानवाधिकार की रक्षा की शपथ दिलाई ।