फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह वर्ष बाद भी नहीं बदली सड़कों की दशा ः राम नाईक

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने पिंडरा क्षेत्र के पिछड़ेपन पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां की सड़कें जैसी पंद्रह वर्ष पहले थीं, वैसी ही आज भी हैं। विकास के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे जन-जन को जुड़ने की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए सफाई बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

वह मानी गांव में अपने पुराने मित्र के नाम की संस्था एड. चंद्रबली सिंह एजूकेशनल फाउंडेशन व विनस कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चंद्रबली सिंह नेक इंसान थे। उनके परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर नेक कार्य किया है। क्षेत्र की दशा पर उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पहले वह अजय राय के प्रचार में यहां आए थे और मानी गांव में रात में रुके थे। यहां के सड़कों की हालत जो पहले थी, वही आज भी है। एयरपोर्ट से मानी गांव तक पहले भी हिचकोले खाया था। आज भी आने पर फूलपुर, पिंडरा बाजार में हिचकोले मिले। उनके कार्यक्रम के चलते विभाग ने सड़क के गड्ढों महज पाट दिया है। राज्यपाल ने भारत सरकार के सहयोग से संचालित ‘जनजन स्वास्थ्य’ योजना का शुभारंभ भी किया। इसके तहत ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर महाराष्ट्र की राज्य मंत्री विद्या ठाकुर ने कहा कि वह मानी गांव की बहू और वाराणसी की बेटी होेने के नाते क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। इस मौके पर उच्च न्यायालय के महा न्यायाभिकर्ता अनिल सिंह, राजेंद्र सिंह, डॉ. इंदू सिंह, संदीप सिंह, मछली शहर के सांसद रामचरित्र निषाद, जगनरायन सिंह, जयप्रकाश ठाकुर, संजय सिंह ने संबोधित किया। संचालन संजीव सिंह और धन्यवाद अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें