फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयापुर में 26 ग्रामीणों ने किया रक्तदान

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
आराजीलाइन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर में आईएमए ने शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर गांव की युवतियों दीक्षा, वर्षा सहित 26 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े अरविंद और पतंजलि योग पीठ के योग शिक्षक ओम जी ने सबसे पहले रक्तदान किया। खून देने वालों के लिए आईएमए की ओर जलपान की व्यवस्था की गई थी। वहीं, कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. एम. खान ने जयापुर के 50 किसानों को 20-20 किलो गेहूं का बीज उपलब्ध कराया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दुर्गावती भी मौजूद रहीं। कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि जरूरत पर किसानों को और बीज मुहैया कराया जाएगा। गांव में पतंजली योग पीठ की ओर से लगाए गए योग शिविर के दूसरे दिन हरिद्वार से आए ओम जी ने लोगों को योग के महत्व और पुराने रोगों में लाभ के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें