फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसड़ा प्लांट के लिए सीएम से मिलेंगे महापौर

Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। करसड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू होने की संभावनाएं एक बार फिर तेज गई हैं। महापौर रामगोपाल मोहले गुरुवार को सीएम अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आजम खान से मुलाकात कर उन्हें करसड़ा प्लांट को शुरू करने में आ रहीं दिक्कतों से अवगत कराएंगे। इस दौरान प्लांट को शुरू कराने की संभावनाओं को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि करसड़ा प्लांट काशी की कूड़ा निस्तारण की समस्या के लिए बेहद कारगर उपाय है। निगम के सामने प्लांट को शुरू कराने के लिए सिटी सेनिटेशन के काम से जुड़ी कई निजी कंपनियों के भी प्रस्ताव आएं हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि सीएम करसड़ा प्लांट को जल्द शुरू कराने में हमारी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें