फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के लिए मारपीट, 17 लोग घायल

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में सोमवार की शाम छह बजे रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इसमें महिलाओं-युवतियों समेत 17 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

भटौली में पहले सोमवार की सुबह महेंद्र यादव एवं मुन्ना माली के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि महेंद्र ने ग्राम पंचायत की जमीन को पाटकर रास्ता बना लिया था। इसका विरोध मुन्ना ने किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में शाम को जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी चलाए। इसमें मुन्ना (40), रामाश्रय (42), शिवजोत (35), विनोद (25), भुट्टा माली (50), किरोधर (60), सेवक माली (50), अजय (28), रुकमणी (25), अंजना (40) को चोटें आई। वहीं दूसरे पक्ष के महेंद्र (50), अजय (25), गीता (22), निशा (22), सरिता (20), राजेश (19) और मुन्ना (18) को चोटें आई हैं। घायलों को प्राइवेट अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें