फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ नगर निगम का स्वच्छता सप्ताह

Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापौर ने गुरुवार को स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत की। इस दौरान वहां मौजूद नगर निगम के अधिकारियों और आमजन ने शपथ ली कि शहर की स्वच्छता में वे भी सहयोगी बनेंगे और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। इसके बाद महापौर रामगोपाल मोहले और नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी ने टाउनहाल के सामने की सड़क पर झाड़ू लगा कर नगर निगम कर्मियों को अभियान के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

स्वच्छता सप्ताह के तहत दो अक्टूबर तक प्रत्येक सफाई सुपरवाइजर के दो बीट में विशेष अभियान चलाकर रोजाना साफ सफाई की जाएगी। साथ ही इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को भी देनी होगी गुरुवार को टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि शहर के लोग सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। कार्यक्रम के बाद महापौर और नगर आयुक्त ने टाउनहाल और आसपास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी, मुख्य अभियंता कैलाश सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसएसपी वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, स्वच्छता अभियान की हवा कई मोहल्लों में गुरुवार को निकल गई। इस दौरान कई जगहों पर लबे रोड कूड़ा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें