फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी पर अपराधियों के साथ फोटो खिंचाने का आरोप

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिल्ली के सांसद एवं भोजपुरी गायक/अभिनेता मनोज तिवारी पर पूर्वांचल के अपराधियों के साथ फोटो खिंचाने का आरोप सामने आया है। शिवपुर के कुंदन नगर निवासी युवक अभिषेक शुक्ला ने प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। मनोज पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

अभिषेक का दावा है कि ये फोटो फेसबुक पर भी अपलोड किए गए हैं। इनसे प्रधानमंत्री और पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है। उधर, सांसद मनोज तिवारी ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि सार्वजनिक जीवन में कौन भइया कहकर साथ में फोटो खिंचा रहा है और कहां अपलोड कर रहा है, इसका पता हमें नहीं है। जहां तक आपराधिक चरित्र के लोगों को संरक्षण देने की बात है तो यह पूरी तरह बेबुनियाद है। बता दें कि सोमवार को पीएम के जनसंपर्क कार्यालय में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में अभिषेक शुक्ला का आरोप है कि सांसद मनोज तिवारी ने जिन लोगों के साथ ये फोटो खिंचाए हैं, उन पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर सहित अन्य मुकदमे चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर और वाराणसी में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें