फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों को बिचौलिए से मिलेगा छुटकारा

Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बुनकरों को बिचौलियों से छुटकारा दिलाने के लिए चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में स्टेट फैसिलिटी सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए शनिवार को यहां आए केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सचिव डा. संजय कुमार पांडा ने संकुल में जमीन देखी। बताया कि जमीन चिह्नित होने की प्रक्रिया के बाद फैसिलिटी सेंटर की पूरी गाइड लाइन तैयार की जाएगी। इस सेंटर के बनने के बाद बुनकर सीधे इससे जुड़कर अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद-बिक्री कर सकेंगे। उन्हें बिचौलियों पर आश्रित नहीं रहना होगा।
विज्ञापन

बुनकरों को कच्चा माल उपलब्ध कराने के साथ ही उनके उत्पादों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए जरूरी तकनीकी सुविधाएं भी इस फैसिलिटी सेंटर के जरिये उन्हें मुहैया कराई जाएगी। उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही उनके रखरखाव के बारे में बताया जाएगा। रेशम की रंगाई और डिजाइनिंग के अलावा सिल्क मार्क की सुविधाएं दी जाएंगी। वस्त्र मंत्रालय के सचिव डा. पांडा ने इससे पहले चौकाघाट स्थित बुनकर सेवा केंद्र, भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, सेंटर सिल्क बोर्ड, नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट कारपोरेशन के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। बुनकर सेवा केंद्र के कार्यालय में मेगा क्लस्टर के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। अफसरों को निर्देश दिए कि बुनकरों को जो सुविधाएं फिलहाल मिल रही हैं उन्हें और बेहतर कैसे बनाया जाए, इस पर ध्यान दिया जाए। सरकारी सुविधाओं का समुचित लाभ बुनकरों तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी अपने स्तर पर लगातार मानीटरिंग करें।
विज्ञापन


- बनारस में दो लाख से अधिक बुनकर परिवार होंगे लाभान्वित

फैसलिटी सेंटर से ये फायदे
-----------------------
- बुनकरों को बिचौलियों से मिलेगी निजात
- रेशम और अन्य कच्चे मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे
- उत्पादों की मार्केटिंग के लिए यहां लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड
- रेशम की रंगाई, डिजाइनिंग की सुविधा दी जाएगी
- बुनकारी से संबंधित उपकरण मुहैया कराए जाएंगे
- उपकरणों के रखरखाव की भी मिलेगी जानकारी
- वस्त्रों पर सिल्क मार्क के बारे में बताया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें