फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के राज्यपाल ने छत से देखी गंगा आरती

Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तमिलनाडु के राज्यपाल डॉ. के रोशैया ने शनिवार की रात अपनी पत्नी और पोते के साथ काशी में गंगा आरती देखी। देर शाम उन्होंने लोक मंगल की कामना से बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।
विज्ञापन

देर शाम दशाश्वमेध घाट पहुंचे तमिलनाडु के राज्यपाल ने गंगा सेवानिधि की ओर से आयोजित आरती राममंदिर की छत से देखी। गंगा में जलस्तर बढ़ने की वजह से आरती छतों पर ही हो रही है। उनके साथ उनकी पत्नी के शिवालक्ष्मी और पौत्र थीरू हर्ष कोनीजेरी भी आरती में शामिल हुए। रात करीब 8.20 पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया। पुजारी राजेश मिश्र और ओम प्रकाश पाठक ने पूजा कराई। अर्चक वंशनारायण ने अंगवस्त्रम भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें