फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में सुहाना बना रहेगा मौसम

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल में फिलहाल मौसम सुहाना बना रहेगा। कुछ इलाकों में तेज तो कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है। मध्यप्रदेश से पश्चिमी राजस्थान के बीच बने लोप्रेशर जोन से यूपी में ठहर कर बरसने वाले बादल डेरा जमा सकते हैं। चार दिन से कहीं-कहीं हो रही बूंदाबादी के क्रम में मंगलवार को भी वाराणसी के ग्रामीण और शहरी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर फुहारें पड़ीं। 2.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। अगले 24 घंटे में पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से लगातार चल रही लो प्रेशर के लिए कारगर हवाएं अब मध्यप्रदेश से पश्चिमी राजस्थान तक दबाव बना चुकी हैं। इसके असर से उत्तराखंड में भीषण बारिश हो रही है। इसका प्रभाव यूपी पर भी पड़ने लगा है। बाबतपुर के ओल्ड टर्मिनल में स्थित मौसम कार्यालय के मुताबिक इस दिन कुछ जगहों पर फुहारें पड़ीं। पुरवा हवाओं के चलने से बादलों की आवाजाही बनी रही , लेकिन तेज वर्षा के लायक माहौल नहीं बन सकी। उधर, बीएचयू की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. आरएस सिंह ने पूर्वांचल में अगले तीन दिनों तक मौसम सुहाना बने रहने का दावा किया है। उनका कहना है कि पूर्वांचल में बरसने वाले टिकाऊ बादल बनने लगे हैं। मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर के अलावा आजमगढ़, चंदौली में झमाझम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें