फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में बिन पानी रवाना हुईं 65 ट्रेनें

Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के घर से जुड़े होने के बाद भी वाराणसी के कैंट स्टेशन पर इन दिनों पानी का संकट गहरा गया है। हालत कितनी खराब है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यात्रियों को बाथरूम जाने तक के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों में कैंट स्टेशन से 65 एक्सप्रेस और मेल ट्रेनें बिना पानी के रवाना की गईं। यह हाल तब है जब कई दिनों से विभाग के उच्चाधिकारियों का बनारस आना-जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर वैसे तो गर्मी के साथ ही पानी का संकट शुरू हो गया था, लेकिन इधर बीच तीन दिनों से यह समस्या कुछ ज्यादा ही गहरा गई है। 16 जून को हरिद्वार-हावड़ा, वाराणसी- सिंगरौली इंटरसिटी, गोंड़ा इंटरसिटी, न्यू फरक्का, काशी दादर, हावड़ा-अमृतसर, पंजाब मेल सहित एक दर्जन से अधिक पैसेंजर ट्रेनों में पानी नहीं भरा जा सका। इन ट्रेनों में 17 व 18 जून को भी पानी नहीं भरा गया था। ये ट्रेनें जब कैंट स्टेशन पहुंचीं तो पानी का प्रेशर इतना कम था की बोगियों को खाली ही रवाना करना पड़ा। ऐसे में ट्रेन के यात्रियों को खासी परेशानी हुई। यहां तक कि शौचालय जाने पर भी पानी नहीं मिला। कई यात्रियों ने बोतलबंद पानी खरीदकर काम चलाया।
कोट :
कैंट स्टेशन पर जलस्तर नीचे चले जाने से ट्यूबेल पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहा है। इसी वजह से स्टेशन पर पानी की सप्लाई कम हो रही है। इसे दुरुस्त करने का निर्देश दे दिया गया है। जल्द ही समस्या दूर कर दी जाएगी।- रमेश सोलंकी, सहायक अभियंता, कैंट स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें